अधेड़ राज मिस्त्री ने लगाई फांसी
*अधेड़ राज मिस्त्री ने लगाई फांसी*
हुसैनगंज।अहमद पुर गांव में शारीरिक पीड़ा का दंश झेल रहे राजेंद्र लोधी पुत्र चंद्र भूषण लोधी 55 वर्ष ने गांव के पश्चिम अमरूद के पेड़ में रस्सी फंसा कर फांसी लगा ली। मृतक राजगीरी भी करता था। मृतक के 6 बे टिया क्रमशः कुसुम कली, पितनी,रानी देवी,राधा देवी,रेखा देवी,तथा सुलेखा हैं  मृतक के दो पुत्र हेमंत कुमार और सत्यम लोधी हैं।  फांसी की सूचना परिजनों को देर रात्रि 11 बजे मिली जिससे घर में कोहराम मच गया। पत्नी माया देवी का रो रो कर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार पाठक ने बताया  मामले की जांच की जा रही है।
टिप्पणियाँ