द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के संस्थापक द्वारा पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय को बनाया गया
द जर्नलिस्ट एसोसिएशन  पत्रकार संगठन के संस्थापक द्वारा पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय को बनाया गया

जहानाबाद फतेहपुर।द जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय पत्रकार संगठन संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव द्वारा उमेश पांडेय को पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद मिलने पर उमेश पांडेय ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव का आभार व्यक्त किया।और आश्वस्त किया कि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय पत्रकार संगठन की कड़ी को मजबूत करने में अपना सर्वोत्तम योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उमेश पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने पर विभिन्न संगठनों ने खुशी जताई। उमेश पांडेय उत्तर प्रदेश जनपद फतेहपुर ब्लॉक अमौली ग्राम चांदपुर के निवासी हैं ।उमेश पांडेय को द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की टीम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर दुबारा सर्वसम्मति से बनाये जाने पर गांव चांदपुर एंव आसपास के क्षेत्रों के अलावा कई जनपदों में खुशी का महौल है। उमेश पांडेय को  द जर्नलिस्ट एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पुनः मिलने पर द जर्नलिस्ट एसोसिएशन परिवार ने फूलमाला पहनाकर व ढोल नगाड़े बजाकर चांदपुर ग्राम वासी व क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ खुशियां मनाई। उमेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पुनः मिलने पर शुभकामनाएं देने में प्रमुख रूप से सम्मानित पत्रकारों में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन  झांसी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष द जर्नलिस्ट एसोसिएशन से रामदास ताटे, उत्तर प्रदेश पत्रकार सहायता समूह के संस्थापक नीरज जैन, एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल फोर्स नेशनल डिप्टी चीफ डॉक्टर राजेंद्र सिंह वालिया , तस्वीर आजकल हिंदी दैनिक समाचार पत्र राजेंद्र सिंह संपादक कानपुर नगर, तथा सोशल रिपोर्टर समाचार पत्र कानपुर नगर संपादक सत्य प्रकाश , वरिष्ठ पत्रकार राज बहादुर धुरिया , इंडियन वेटरंस ऑर्गेनाइजेशन प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू मिश्रा,द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन के कानपुर नगर उपाध्यक्ष राजू यादव, संदीप प्रजापति, दिनेश चंद्र शुक्ला, मन्ना इस्लाम वरिष्ठ पत्रकार फतेहपुर, ओम नारायन पटेल, शिवम दिक्षित, शैलेंद्र सिंह तोमर आदि लोगों ने चांदपुर के निवासी उमेश पांडेय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दोबारा मनोनीत किए जाने से संबंधित सूचना जानकारी जारी करते हुए कहा कि द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन को मजबूत करने और पत्रकार जगत के हित में दायित्वो का निर्वहन करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश पांडेय ने दोबारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर सभी साथियों व शुभचिंतकों द्वारा  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पुनः प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।   उमेश पांडेय ने सभी सम्मानित जनों द्वारा शुभकामनाएं दिए जाने के लिए आभार व्यक्त किया ।
और जल्द ही उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में सक्रिय पत्रकारों को जोड़कर संगठन इकाई को मजबूत करते हुए। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन में नई टीम गठित करके संगठन की कड़ी को मजबूत करेंगे। पत्रकार जगत में सभी विभिन्न संगठनों से जुड़े सम्मानित पत्रकारों ने  उमेश पांडेय को शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए खुशी जताई।  कई पत्रकार संगठनों में उमेश पांडेय की अच्छी खासी पकड़ होने पर अच्छा अनुभव है। कई सामाजिक संगठनों से जुड़े होने की वजह से उमेश पांडेय की सामाजिक दृष्टि में एक अलग ही पहचान है।
टिप्पणियाँ