क्षत्रिय संगठनों ने निकाली महाराणा प्रताप स्वाभिमान शौर्य यात्रा
धर्म और मातृभूमि की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहे युवा। प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज भदौरिया
कानपुर। वीर शिरोमणि क्षत्रिय हिन्दू सम्राट महाराणा प्रताप स्वाभिमान शौर्य यात्रा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया के द्वारा प्रदेश कार्यालय से निकली। बड़ी संख्या में मौजूद नगर के समस्त क्षत्रिय संगठनों ने साकेत नगर स्थित रेलवे ग्राउंड चौराहे पर एकत्रित हुए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज सिंह भदौरिया ने कहा कि देश के महापुरुषों को समर्पित स्वाभिमान शौर्य यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत की एकता अखंडता बनाए रखना है युवाओं को अपने धर्म और मातृभूमि की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना होगा। श्री भदौरिया ने कहा कि देश में जब जब आक्रांताओं ने घुसपैठ की कोशिश की हमारे मातृभूमि के वीर सपूतों ने उन्हें धूल चटाने का कार्य किया। बड़ी संख्या में क्षत्रिय संगठनों ने हजारों पदाधिकारियों के साथ एस पी एम मेट्रो स्टेशन से जरीब चौकी तक यात्रा निकाली। यात्रा में चल रहे पदाधिकारियो ने जय मां भवानी जय राजपूताना की जोरदार नारे लगाए। यात्रा जैसे ही महाराणा प्रताप चौक पहुंची प्रदेश अध्यक्ष कुं मनोज सिंह ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विभु ठाकुर संजय भदौरिया डॉ यू एस सिंह हेमन्त सिंह सेंगर प्रदेश संगठन मंत्री पंकज राजावत पंकज तोमर रणधीर चौहान सूरज ठाकुर रोहित वैश्य हिमांशु भदौरिया जितेंद्र चंदेल सुखवीर सिंह चौहान राकेश राणा दीपक राजावत हरिराज सिंह महेन्द्र तोमर सूर्यप्रताप सिंह राकेश राणा अरविंद परिहार अन्नत भदौरिया सनी सेंगर दर्पण भदौरिया राजेश कछवाह आशुतोष सिंह वैश्य प्रियांशु ठाकुर सहित काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।