बोलोरो गाड़ी की टक्कर से ई रिक्शा सवार चार लोग घायल
दो लोग गंभीर रेफर
बिंदकी फतेहपुर।तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया जिसके चलते ई रिक्शा में सवार चार लोग घायल हो गए जिनको एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया ई रिक्शा में सवार सभी लोग दावत कर अपने घर वापस जा रहे थे
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जोनिहा कस्बे के चौराहे में शुक्रवार व शनिवार की मध्य रात लगभग 12:00 बजे तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने ई रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिसके चलते ई रिक्शा में सवार सलमान उम्र 14 वर्ष पुत्र नफीस खान, मेहंदी हुसैन उम्र 40 वर्ष पुत्र बाबू शाह, जीनत उम्र 19 वर्ष पुत्री मेहंदी हुसैन, खितबुन निशा उम्र 35 वर्ष पत्नी नफीस सभी निवासी श्याम नगर खंबापुर राधा नगर जनपद फतेहपुर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने सलमान तथा मेहंदी हुसैन की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।