चंद्रावल नदी का बढ़ा जल स्तर संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट
चंद्रावल नदी का बढ़ा जल स्तर संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट

संवाददादाता बांदा । मध्य प्रदेश की घाटियों में झमाझम बारिश से केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। चंद्रावल का पानी बढ़ने से रपटा डूब गया है। संभावित बाढ़ के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों सहित लेखपालों को नदियों के स्तर पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। डीएम ने जल स्तर बढ़ने पर बाढ़ चौकियों को खोलने व नदी किनारे के गांवों के लोगों को चौकियों में भेजने को कहा है। उधर, बाढ़ कट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रहने को कहा गया है। प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। पूरे बुंदेलखंड में रुक-रुककर बारिश हो रही है। उधर, मध्य प्रदेश की घाटियों में भी झमाझम पानी बरस रहा है। ऐसे में नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है।लेकिन नदियों के जल स्तर बढ़ने की सूचना के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों और लेखपालों को नदियों पर नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि समय रहते बचाव व राहत कार्य शुरू किए जा सके बताया कि बाढ से नदी में जलस्तर अचानक बढ़ जाने से अमारा-गौरीकला रपटा पर बुधवार की शाम एक ट्रैक्टर फंस गया खतरे के बीच ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया। रपटे पर एक फुट पानी वह रहा है। रपटे से होकर खेत खलिहान जाने वाले पांच गांवों के ग्रामीणों को खासी दिक्कत हो रही है।
टिप्पणियाँ