केन आरती के दौरान वन अधिकारी ने लोगो को पौधा रोपण के लिए किया प्रेरित
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में केन मां की महा आरती कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आकर कार्यक्रम को सफल बनाया। वन महोत्सव के अवसर पर केन जल महा आरती में प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद कुमार की उपस्थिति रही। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष ने प्रभागीय वन अधिकारी का स्वागत किया साथ ही वन अधिकारी ने सभी को एक-एक पौधा भेंट किया। इस मौके पर प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद कुमार ने सभी को पौधा वितरित करते हुए जागरूक किया कि आप सभी एक सुरक्षित स्थान पर अपनी मां के नाम का एक पौधा अवश्य लगाए और अपने माता जी के नाम का पौधा लगाने पर यह हमेशा के लिए यादगार भी रहेगा। वहीं जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने कहा कि हम सभी को प्रकृति के बारे में सोचना चाहिए क्योंकि हम सभी प्रकृति से प्राप्त होने वाली चीजों का ही इस्तेमाल करते हैं और इसी के वजह से जीवन भी संभव है, उन्होंने कहा कि प्रकृति की देखभाल करना हम सबका दायित्व है और हम सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करना चाहिए जिससे वातावरण बेहतर बना रहे। इस मौके पर पर्व आयाम प्रमुख रोशनी प्रजापति मालती दीक्षित मंडल अध्यक्ष भाजपा दीपक शुक्ला एडवोकेट अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल सभासद मूलचंद वर्मा महेंद्र सिंह गौतम विनोद कुमार वर्मा सुभाशील सोनी लोहा सिंह सहित तमाम पदाधिकारी लोग एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी लोग मौजूद रहे।