पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतोदय के सिद्धांत पर पूरे जीवन कार्य किया---- बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतोदय के सिद्धांत पर पूरे जीवन कार्य किया---- बीजेपी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष
----- पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया
बिंदकी फतेहपुर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंतोदय के सिद्धांत पर चलकर अपना संपूर्ण जीवन गांव गरीब किसान दलित पीड़ित शोषित और वंचित के उत्थान के लिए निछावर किया था। यह बात नगर के मोहल्ला जहान पुर स्थित मां काली जी मंदिर परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा
       उन्होंने कहा कि अंतोदय के सिद्धांत पर चलने वाले प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज हम सभी लोग कोट कोट नमन करते हैं इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय के सिद्धांत पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया क्योंकि उनकी मंशा थी कि सबसे अंतिम छोर वाले व्यक्ति को ऊपर लाने का काम किया जाए इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष और नगर पालिका परिषद की सभासद शशी पटेल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर मंत्री संगीता तिवारी के अलावा अरविंद गुप्ता भारतीय विशाल सुशील गुप्ता सौरभ गुप्ता अंकित सैनी पुष्कर गुप्ता गोपालानंद स्वामी सहित तमाम लोग मौजूद रहे सभी लोगों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और उस अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की


टिप्पणियाँ