प्रा.वि.मुरारपुर व पहरवापुर में बाल अधिकारों के प्रति बच्चों व महिलाओं को किया गया जागरूक

प्रा.वि.मुरारपुर व पहरवापुर में बाल अधिकारों के प्रति बच्चों व महिलाओं को किया गया जागरूक


बिदकी (फतेहपुर)। मिशन शक्ति सप्ताह के दूसरे चरण में प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर प्राथमिक विद्यालय पहरवापुर पावापुरी में बाल अधिकारों को लेकर बच्चों व  ग्रामीण महिलाओं  के साथ मिलकर चर्चा की गई।
 बाल अधिकारों के तहत जीने का अधिकार, संरक्षण का अधिकार, सहभागिता का अधिकार व विकास का अधिकार सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई तथा विद्यालयों से संबंधित कौन से अधिकार हैं। प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर की प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत पावर ग्रुप की बच्चियों ने ग्राम वासियों को बाल अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय की सहायक शिक्षिका दीक्षा पटेल ने महिलाओं को  बाल अधिकारों के प्रति जानकारी दिया। पहरवापुर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह भदौरिया ने बताया कि  दीवारों पर अंकित बाल अधिकारों के माध्यम से सुगमकर्ता संध्या रानी ने मौजूद बच्चों व महिलाओं को विधिवत समझाया। इस मौके पर बालिका एवं महिला सशक्तिकरण पर भी प्रधानाध्यापिका मुरारपुर गीता यादव व प्रधानाध्यापिका पहारवापुर नीलम भदौरिया द्वारा विस्तृत रूप से चर्चा की गई।


टिप्पणियाँ