प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में यौन शोषण पर चर्चा के साथ दिखाया स्वशक्ति मूवी
बिंदकी फतेहपुर,
प्राथमिक विद्यालय मुरारपुर में आज यौन शोषण पर हुई चर्चा के अन्तर्गत पॉवर ग्रुप की बालिकाओं ने ग्राम की महिलाओ को *स्वशक्ति* मूवी दिखायी और मिशन शक्ति के पोस्टर की सहायता से महिलाओ की शक्तियाँ बतायी।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता यादव ने मिशन शक्ति अभियान को क्रमशः गति देते हुए बच्चियों व महिलाओं को स्वासुरक्षार्थ उपायों की चर्चा विस्तार से किया और *स्वशक्ति* मूवी दिखाकर उन्हे जागरूक किया।
इस मौके पर गांव की महिलाओं ने सहभागिता करते हुए प्रधानाध्यापिका गीता यादव के प्रति आभार ज्ञापित किया।