उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष तथा अनिल वर्मा महामंत्री बने

उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के राजेश वर्मा जिला अध्यक्ष तथा अनिल वर्मा महामंत्री बने


फतेहपुर।नीलकंठ पैलेस पटेलनगर फतेहपुर में उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने संगठन का नवीनीकरण करते जिलाध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा, व जिलामहामंत्री पद पर अनिल वर्मा को मनोनीत किया, उपस्थित पदाधिकारियो ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिलामहामंत्री अनिल वर्मा का पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनन्दन करते पद निष्ठा की शपथ ग्रहण करवाई, व 31 दिसम्बर तक जिला इकाई टीम निर्वाचित करने हेतु जिम्मेदारी दी  संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा संगठन नए आयाम की तरफ अग्रसित है, शीघ्र ही अन्य जनपदों में संगठन की इकाइयों का विस्तार होगा, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, व जिलामहामंत्री अनिल वर्मा ने शपथपूर्वक वचन लेते कहा 31 दिसम्बर तक जिला,नगर,युवा, ट्रेड, फ्रन्टल, वार्ड, इकाइयों का गठन विस्तार, सहित नवीनीकरण सुनिश्चित कर लिया जाएगा, समस्त पदाधिकारियो को एक सूत्र में पिरोकर एक मत रखते संगठन को अत्याधिक शक्तिशाली रूप प्रदान करेंगे, व राष्ट्रहित,समाजहित, जनहित,व्यापारहित के कार्यो की गंगा बहाने का पूर्ण प्रयास होगा। अवसर पर नगर अध्यक्ष मनोज साहू युवा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी सह महामंत्री चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, मैरिज गार्डेन अध्यक्ष अशोक गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा युवा नगर अध्यक्ष सेराज अहमद खान अर्पित पाल सहित अनेक पदाधिकारियो ने नवनियुक्त पदाधिकारियो को बधाई व शुभकामनाएं दी।।


टिप्पणियाँ