करीब 800 साल बाद अंतरिक्ष में बृहस्पति-शनि ग्रह एक-दूसरे के आए करीब
(न्यूज़)।क्रिसमस से ठीक पहले दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए सोमवार की रात ऐतिहासिक रही।करीब 800 साल बाद अंतरिक्ष में बृहस्पति-शनि ग्रह एक-दूसरे के इतने करीब आ गए कि देखकर ऐसा लगा कि दोनों ग्रह एक-दूसरे में समा गए हैं।बृहस्पति-शनि के मिलन का नजारा में दुर्लभ है क्योंकि यह किसी शख्स के जीवनकाल में एक ही बार आता है।इसीलिए इसे महान संयोग कहा जा रहा है।21 दिसंबर को ग्रहों के एक सीध में आने को क्रिसमस स्टार कहा गया।शाम के समय दोनों ग्रहों के पास आने को देखा गया। यह दुर्लभ खगोलीय घटना अगले दो सप्ताह तक देखी जा सकेगी। दरअसल,बृहस्पति और शनि ग्रहों इस दिन इतने करीब होंगे कि ये एक ही दिखेंगे।इन दोनों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी होगी।