फतेहपुर के 18 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित

 फतेहपुर के 18 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित



26 जनवरी को जनपद फतेहपुर के 18 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित


फतेहपुर।लॉक डाउन में प्रदेश के लोगो तक मदद पहुँचाने की बात हो चाहे कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने की,

यू0पी0-112 ने बढाया पुलिस मान पीआरवी कर्मियों की तत्परता से लोगो को समय से मिली मदद यू0पी0-112 ने हर मौके पर उत्तर-प्रदेश पुलिस का मान बढ़ाने का काम किया है। फतेहपुर जिले में विभाग का मान

बढ़ाने वाले 18 यू0पी0-112 कर्मियों को गणतंत्र दिवस के मौके पर उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया

जायेगा। पूरे प्रदेश में सराहनीय 1033 कर्मियों को एडीजी- यू0पी0-112 , असीम अरुण द्वारा सम्मानित किया जा

रहा है।

ये है बेहतर रिस्पांस टाइम के नायक :-

सूचना मिलने के बाद जल्द से जल्द मौके पर पहुँचकर जनमानस को मदद पहुँचाना यू0पी0-112 का मुख्य उद्देश्य है।

जनपद फतेहपुर के चार पहिया पीआरवी-1147 बेस स्टेशन थाना - कोतवाली के कर्मचारी 1- उ0नि0 सुलेमान खां,2- मु0आ0 रामबहादुर, 3- मु0आ0 छोटेलाल विश्वकर्मा, 4- आO भूपेंद्र कुमार, 5- आ0 मोहमम्द हुसैन, 6- आo

राघवेन्द्र कुमार, 7- म0आ0 मोनिका देवी 8- म0आ0 सोनमलता, 9- म0आ0 अर्चना देवी, 10- आरक्षी चालक शब्बीर

अली, 11- होगा0 चालक महेश कुमार, 12- होगा0 चालक राजू सिंह। दो पहिया पीआरवी-3509 बेस स्टेशन चौकी मुराइन टोला थाना कोतवाली के कर्मचारी 1- आरक्षी वीर बहादुर सिंह, 2- आरक्षी दीपेन्द्र कुमार, 3- आरक्षी शिवजीत कुमार, 4- होगा0 चालक राजकरन सिंह, 5- होगा0 चालक शिव सिंह, 6- होगा0 चालक राजेश कुमार ने अतिशीघ्र

मौके पर पहुँचकर जरूरतमंदो को मदद पहुँचाने का कार्य किया।

इस तरह पहुँचाई मदद :- कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान जनपद फतेहपुर की चार पहिया पीआरवी-1147 बेस स्टेशन थाना कोतवाली व दो पहिया पीआरवी -3509 बेस स्टेशन चौकी मुराइन टोला थाना कोतवाली को विगत 06 माह में अधिक इवेंटो का निष्पादन कर अतिशीघ्र घटनास्थल पर पहुँच कर पीआरवी कर्मियों द्वारा आमजन को समय से सहायता प्रदान की गयी।

टिप्पणियाँ