31 जनवरी से सांसद, विधायक सबको सुननी होगी मन की बात, प्रत्येक बूथ पर तय करना होगा निश्चित स्थान
न्यूज़।प्रधानमंत्री की रविवार को प्रसारित होने वाली मन की बात इस रविवार से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पदाधिकारियों,सांसद और विधायकों को सुननी होगी। पार्टी नेतृत्व ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके के लिए सभी को अपने बूथ क्षेत्र में ही कोई स्थान तलाशना होगा या अपने घर पर ही कुछ लोगों को एकजुट कर सुनना होगा।इसे विस चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।पार्टी ने पाया है कि प्रधानमंत्री की मन की बात में देश का विकास कैसे करना है,कैसे आगे बढ़ना है और देश में कुछ खास लोग जो कम संसाधनों के बाद भी आगे बढ़ रहे हैं,उनकी बात रहती है,इसे पार्टी के ही कई जनप्रतिनिधि, नेता,कार्यकर्ता नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में पार्टी ने निर्देश दे दिया है कि 31जनवरी को रविवार के मन की बात को हर सांसद, विधायक,पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुने।यह आयोजन बूथ स्तर पर होगा। जो जिस बूथ का निवासी है,उसे अपने घर में ही या घर के आसपास सार्वजनिक स्थल पर कुछ लोगों के साथ इसे सुनना होगा।इससे पार्टी के हर स्तर पर लोगों को यह जानकारी रहेगी कि प्रधानमंत्री किस बात को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।