गाज़ियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 9 ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

न्यूज़।गाजियाबाद के जिला जज योगेश कुमार का शव शुक्रवार की सुबह उनके आवास पर लटका हुआ मिला है। सूचना मिलने पर गाजियाबाद पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस योगेश कुमार के शव को यशोदा अस्पताल लेकर गई है।

ADJ योगेश कुमार गाजियाबाद जिला न्यायालय में कोर्ट संख्‍या-9 में तैनात थे। उनका शव शुक्रवार की सुबह 9 बजे अपने आवास पर फांसी पर लटका हुआ मिला था। योगेश कुमार इस समय सिहानी गेट थाना इलाके के नेहरू नगर में रहते थे। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस योगेश कुमार को यशोदा अस्पताल लेकर गई थी। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया है। योगेश कुमार की 17 मार्च 2020 को गाजियाबाद जिला अदालत में नियुक्ति हुई थी। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ