व्यापार मंडल कंछल गुट की महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर अधूरे बाईपास को बनवाने की किया मांग

 व्यापार मंडल कंछल गुट की महिलाओं ने एसडीएम से मिलकर अधूरे बाईपास को बनवाने की किया मांग


----- नगर में कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया

बिंदकी फतेहपुर

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट महिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल उप जिलाधिकारी से मिला और 10 वर्षों से अधूरे पड़े बाईपास को बनवाने की मांग की साथ ही नगर में जलभराव की समस्या से भी अवगत कराया गया।

         गुरुवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट महिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन के नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी प्रियंका से मिला व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी से मांग किया कि बिंदकी का बाईपास पिछले 10 वर्षों से अधूरा पड़ा है लगातार शासन प्रशासन से इस बाईपास को बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक यह समस्या हल नहीं हुई है महज 100 मीटर की लंबाई में बाईपास अधूरा है जिसके चलते नगर के अंदर जाम लगता है दुर्घटनाएं होती हैं अक्सर लोग मौत का शिकार भी हो जाते हैं बार-बार प्रयास के बावजूद भी शासन-प्रशासन की समस्या को हल नहीं कर पा रहा है इस मामले को लेकर उप जिलाधिकारी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट की महिलाओं को आश्वासन दिया कि इस मामले में तेजी से बात चल रही है जल्द ही इस समस्या को हल कराने का प्रयास किया जाएगा वहीं व्यापार मंडल की महिलाओं ने नगर के अंदर जलभराव की समस्या को भी एसडीएम से अवगत कराया और कहा कि नगर में जलभराव की समस्या लंबे समय से जिसके कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है एसडीएम ने जलभराव की समस्या पर भी कहा कि जल्द ही इस समस्या को हल कराने का काम किया जाएगा इस मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला इकाई की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर के अलावा  उपाध्यक्ष दीपाली ओमर व कोषाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव सहित कई लोग मौजूद रहे

टिप्पणियाँ