संगठन सृजन अभियान के तहत विजयीपुर ब्लाक के दो अलग-अलग न्याय पंचायतों में बूथ कमेटियों को मजबूत करने की हुई चर्चा

 संगठन सृजन अभियान के तहत विजयीपुर ब्लाक के दो अलग-अलग न्याय पंचायतों में बूथ कमेटियों को मजबूत करने की हुई चर्चा 



फतेहपुर ।संगठन सृजन अभियान में आज राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सहप्रभारी सचिन नायक के पर्वेक्षण में विजयीपुर ब्लाक के दो अलग अलग न्यायपंचायत में बैठक कर बूथ कमेटियों को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये सचिन नायक ने कहा इस समय जो हालात देश व प्रदेश के है किसी से छिपा नही है। तानाशाही सरकार के खिलाफ सड़को पर आम जनता की आवाज उठाने का काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर रही है।इस बात को भी आम जनता को समझना होगा। कार्यकर्ताओं से नायक ने कहा हमे बूथ तक जा कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं व कांग्रेस के नेताओ से अपील करते हुये कहा कि हमे अपनी पूरी ताकत के साथ गांव चलो अभियान चला कर बूथ कमेटियों को मजबूत करना होगा।तभी हम प्रियंका गांधी के सपने को सच साबित कर पायेंगे और आम जनता तक अपनी पहुच बना सकेंगे।

पहली बैठक विजयीपुर में व दूसरी बैठक खखरेरू में आयोजित की गई।बैठक में प्रमुख रुप से जिलाउपाध्यक्ष शिवाकान्त तिवारी,राजीव लोचन निषाद,बीरेंद्र सिंह चौहान,विकास मिश्र,डॉ०अतुल पासवान,इशरत खान,राम प्रसाद कोरी,धर्मेंद्र तिवारी,मो०इरफान खान,अरविन्द सिंह,अवधेश तिवारी,सलमान,आसिफ खान आदि लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ