सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सातमील तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सातमील तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत



हुसैनगंज (फतेहपुर)।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज  फतेहपुर जनपद में कार्यकर्ताओं ने फूल मालावो से लादकर जोरदार स्वागत किया,आज सुबह से ही हुसैनगंज विधान सभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने सातमील तिराहे पर सपा नेता के स्वागत के लिए जमा थे। दोपहर बाद करीब सवा दो बजे जब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सातमील तिराहा पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया,अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों के साथ उनका फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।सपा नेता बांदा से लखनऊ जाते समय बमुश्किल 10 मिनट सातमील में रुकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

टिप्पणियाँ