स्वामी विवेकानंद धूमधाम से मनाई गई जयंती

 स्वामी विवेकानंद धूमधाम से मनाई गई जयंती



उनकी चर्चा करते हुए व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वह विश्वास के थे धनी


उनके पद चिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प


बिंदकी फतेहपुर

केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और मौजूद लोगों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए कहा कि उनके आदर्शों से हमें हमेशा सीख मिलती रहेगी

        जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर के मोहल्ला जहान पुर स्थित एक इंटर कॉलेज परिसर में केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मौजूद केसरिया हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष संगीता तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सब लोगों के आदर्श हैं उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा उनके द्वारा किए गए कार्यों तथा सिद्धांतों से हमेशा हमें सीख मिलती रहेगी निश्चित रूप सेरन्नो उनके विचारधारा में चलने की जरूरत है तभी देश और समाज को सफलता मिल सकती है इस मौके पर कार्यक्रम को केसरिया हिंदू वाहिनी की पदाधिकारी

   गुप्ता महिला व्यापार मंडल कंछल गुट की नगर अध्यक्ष स्वाति ओमर तथा उर्मिला वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद के को एक महान पुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना सारा जीवन समाज के लिए लगा दिया वह हमेशा याद किए जाते रहेंगे

टिप्पणियाँ