किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व विधायक के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली पुलिस ने किया गिरफ्तार

 किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व विधायक के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाली ट्रैक्टर रैली पुलिस ने किया गिरफ्तार



बांदा संवाददाता।बबेरू तहसील अंतर्गत सपा कार्यकर्ताओं को ट्रैक्टर रैली निकालते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार पूरा मामला बांदा जिले की बबेरू तहसील का है जहां पूर्व विधायक विशंभर यादव की अध्यक्षता में सपा कार्यकर्ताओं के साथ  किसानों के समर्थन में  ट्रैक्टर  रैली निकाली जा रही थी तभी पुलिस प्रशासन ने बीच में रोककर के सपा कार्यकर्ताओं सहित पूर्व विधायक को गिरफ्तार कर लिया है वही विशंभर यादव का कहना है की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आज आवाहन था कि किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर जुलूस निकालकर के जो दिल्ली में किसान आज 62 दिन से धरने पर बैठा है और आज दिल्ली के  रोड पर निकालेंगे उनके समर्थन में आज इस रैली का आयोजन किया गया हमारे पूरे प्रदेश में जिला स्तर व तहसील स्तर में इस तरह का कार्यक्रम समाजवादी पार्टी ने किया है जिसके तहत हम तो हम लोग ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं दिल्ली में धरना दे रहे किसानों के समर्थन में जिसमें पुलिस ने रात में ही हमारे तमाम साथियों को गिरफ्तार के लिए इनको लाकर के थाने में बैठा लिया हम रैली लेकर निकल रहे थे तो हमें और हमारे साथियों को ट्रैक्टर से उतार कर के गिरफ्तार कर के यहां थाने में ले आए वही विशंभर सिंह यादव का कहना है कि हमारे  करीब 70 लोग गिरफ्तार किया गया है।

टिप्पणियाँ