सबसे लंबी इमारत 12.वी वाहिनी पी.ए.सी. के जवानों के लिए बैरक स्वरूप बनाया जाएगा
फतेहपुर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई जिलों के जवानों को बैरक स्वरूप दिया तोहफा फतेहपुर की सबसे लंबी इमारत 12.वी वाहिनी पी.ए.सी. के जवानों के लिए बैरक स्वरूप बनाया जाएगा ।आज 12 वी वाहिनी पी.ए.सी. प्रांगण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा के परिप्रेक्ष्य में पी. ए.सी. वाहिनी में रूपये 1094.13000=00 की लागत का 200 व्यक्तियों की डबल लिफ्ट बैरक ,हास्टल के आधुनिक मल्टीस्टोरी भवन जी+11 की आरसीसी संरचना सामान्य भूतल से 15 मीटर गहराई की फ़ाइल फाउंडेशन तथा सुपर स्ट्रक्चर आर सीसी फेमड स्टकचर में न्यूनतम आवश्यकतानुसार मदो का प्राविधान करते हुवे विशिष्ट के अनुसार आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण 12 मंजिला बैरक के निर्माण से सम्बन्धित भूमि पूजन का कार्यक्रम जनपद उन्नाव से आए आचार्य पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रो की ध्वनि के साथ सेनानायक अष्टभुजा प्रसाद सिंह के द्वारा किया गया जिसमें कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग फतेहपुर के ज्वाला प्रसाद जेईई, अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार सोनकर, आरके राय जेपी, कंट्रक्शन डायरेक्टर अभिषेक बंसल, जेई कौशिक बसंत, सैन्य सहायक अरशद जमाल सिद्दीकी,शिविर पाल वेद मणि मिश्र एवं सूबेदार सैन्य सहायक सुनील सिंह, पीसी श्याम नारायण मिस्र आरटीसी प्रभारी उपेंद्र कुमार अधिकारी , कर्मचारी रिक्रूट उपस्थित रहे।
यह इमारत 12 वीं वाहिनी पी.ए.सी. में 12 मंजिला की बैरक शहर की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी बाद भूमि पूजन प्रसाद स्वरूप 101 किलो बूंदी का लड्डू का वितरण उपस्थित आगंतुक अधिकारियों कर्मचारियों को दिया गया।