पिछले 5 साल में पौने सात लाख लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता

 पिछले 5 साल में पौने सात लाख लोगों ने छोड़ी भारत की नागरिकता



न्यूज़।पिछले 5 साल में पौने सात लाख लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी है। गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार को लोकसभा में यह जानकारी दी गई कि 2015 से 2019 के बीच 6,76,074 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी और अन्य देशों की नागरिकता ग्रहण कर ली। लोकसभा में गृह मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में 2015 से 2019 के बीच 6,76,074 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोरी तो 2005 से 2020 के बीच 37 लाख विदेशियों को ओसीआई कार्ड दिया गया। ग्रह मंत्रालय के अनुसार, विदेश में 1.25 करोड़ भारतीय नागरिक रह रहे हैं, जिसमें से 37 लाख लोग ओसीआई कार्ड धारक है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध जानकारी के अनुसार 2015 में 1,41,656 भारतीयों ने भारतीय नागरिकता छोड़कर अन्य देशों की नागरिकता ले ली। जबकि 2016 में कुल 1,44,942, 2017 में कुल 1,27,905, 2018 में कुल 1,25,130 और 2019 में कुल 1,36,441 लोगों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी। इस तरह 2015 से 2019 के बीच 6,76,074 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ दी।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र