जोनिहा व्यापार मंडल के अच्छे कार्यों की हुई सराहना

 जोनिहा  व्यापार मंडल के अच्छे कार्यों की हुई सराहना 



बिंदकी फतेहपुर जिला उद्योग व्यापार मंडल नगर जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव ने चौराहे के सभी विद्युत लट्ठों पर  लगवाए अपने पैसों से बिजली के बल्ब 

व्यापारियों में दौड़ी खुशी की लहर चौराहे में व्यवसाय करने वाले लोगों ने किया उनका जोरदार स्वागत

                          

      व्यापारियों की दिक्कत को देखते हुए जिला उद्योग व्यापार मंडल नगर जोनिहा के अध्यक्ष कृष्ण  बली यादव ने चौराहे के चारों तरफ विद्युत पोलों पर अपने पैसों से एलईडी बल्ब लगवा कर व्यापारियों को राहत देने का काम किया है  शाम ढलते ही जैसे ही बिजली आती है चौराहा सफेद रोशनी से जगमगा उठता है

        बताते चलें कि अधिकांश व्यापारियों का सामान रात को सड़क के किनारे खुले में ही पड़ा रहता है पुलिस प्रशासन को भी रात के अंधेरे में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी चौकी प्रभारी ऋषभ कुमार सिंह ने इस विषय पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण बली यादव से पिछले हफ्ते वार्ता की थी जिस पर अध्यक्ष ने उनकी बातों को संज्ञान में लेते हुए चौराहे के चारों तरफ लगे विद्युत पोल पर एलईडी बल्ब अपने पैसों से खरीद कर लगवा दिए

जोनिहा चौराहा अब किसी नगर पंचायत से कम नहीं लगता शाम को जैसे ही बिजली आती है चौराहा जगमगा उठता है चौराहे पर चारों तरफ व्यापारियों में एक ही चर्चा होती है अध्यक्ष हो तो ऐसा बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे व बिंदकी तहसील के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता भारतीय ने  जोनिहा नगर का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी कृष्ण बली यादव को दी थी जिसका निर्वाहन करते हुए जोनिहा नगर के अध्यक्ष व्यापारियों के हित में लगातार प्रयासरत हैंl

टिप्पणियाँ