आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें लड़किया व महिलायें जिसके लिए मार्शल आर्ट्स का ज्ञान आवश्यक

 आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें लड़किया व महिलायें जिसके लिए मार्शल आर्ट्स का ज्ञान आवश्यक



बाँदा संवाददाता।राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बांदा में 05 मार्च 2021 को मिशन शक्ति के क्रम में प्राचार्य डा० दीपाली गुप्ता के निर्देशन मे छात्राओं को सौम्या गुप्ता(भूतपूर्व छात्रा) के द्वारा मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डा० दीपाली गुप्ता ने कहा कि अपराध बढता जा रहा है जिसमें सर्वाधिक लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड-छाड़ के मामले सामने आते हैं। इसके लिए आवश्यक है कि लडकियाँ आत्मसुरक्षा के लिए तैयार रहें। जिसके लिए मार्शल आर्ट्स का ज्ञान आवश्यक है।

सह-नोडल प्रभारी डा0 विनोद सिंह चन्देल ने कहा सेल्फ डिफेंस के लिए लडकियों को ताइक्वांडो, जूडो, विंग चुन का ज्ञान होना आवश्यक है। इसी क्रम में रेजंर प्रभारी डा०ज़ेबा खान ने कहा कि मार्शल आर्ट्स का उद्देश्य स्वयं की एवं दूसरों की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी कला है जिससे आप अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकते हैं

साथ ही छात्राओं को स्वास्थ्य के दृष्टिगत विभिन्न योगासनों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर श्रीमती ज्योति मिश्रा भी उपस्थित रही।

टिप्पणियाँ