100 साल तक जीने वाले बुजुर्गों की आंतों में होता है एक खास तरह का अच्छा बैक्टीरिया

 100 साल तक जीने वाले बुजुर्गों की आंतों में होता है एक खास तरह का अच्छा बैक्टीरिया



न्यूज़।जापान में एक नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ कि 100 साल तक जीने वाले बुजुर्गों की आंतों में एक खास तरह का अच्छा बैक्टीरिया होता है,जो उस उम्र में उनका ख्याल रखता है।यह बुजुर्गों को कई तरह के संक्रमणों से बचाता है।इस अध्ययन के मुताबिक ये बैक्टीरिया ऐसे सेकेंडरी बाइल अम्ल छोड़ते हैं,जो सेहतमंद तरीके से उम्र को बढ़ाता है।टोक्यो के कीयो यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में माइक्रोबायोलॉजी एंड इम्यूनोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. केन्या होंडा ने बताया कि इस बैक्टीरिया से लोगों को सेहतमंद रहने में मदद मिलती है।यह अध्ययन हाल ही में नेचर जर्नल में प्रकाशित हुआ है।हालांकि यह बात नहीं पुख्ता हुई है कि इस बैक्टीरिया की वजह से उन्हें लंबी उम्र मिलती है,लेकिन यह पुष्ट है कि वो अपने बुजुर्गियत में सेहतमंद रहते हैं।डॉ. केन्या होंडा ने कहा कि यह बात तो प्रमाणित हुई है कि इस अच्छे बैक्टीरिया की वजह से लंबी उम्र के दौरान इंसान स्वस्थ रहता है,लेकिन इससे लंबी उम्र मिलने के डेटा नहीं मिले।आंतों में रहने वाले बैक्टीरिया और माइक्रोऑर्गेनिज्म को गट माइक्रोबायोम कहते हैं।यह उम्र के हिसाब से हमारी सेहत को सही रखने में मदद करते हैं

टिप्पणियाँ