अनियंत्रित बाइक गिरी, युवक घायल

 अनियंत्रित बाइक गिरी, युवक घायल



फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा चौकी के समीप एनएच2 में अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। 

जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र शहजादेपुर गांव निवासी राम किशुन का पुत्र महेन्द्र आज दोपहर मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल भदोहिया जा रहा था। बाइक जैसे ही हसवा चैकी के समीप एनएच2 में पहुंची तभी अनियंत्रित होकर गिर गयी जिससे महेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस द्वारा घायल को उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी है।

टिप्पणियाँ