जोनिहा भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न

 जोनिहा भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न



जोनिहा फतेहपुर। जोनिहा मण्डल की कार्य समिति की बैठक हुई ,कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्य्क्ष ऋषिराज महामंत्री सुनील गुप्ता,ओम देव बाजपेयी ने की जिसमें बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल प्रकाश शर्मा जिला प्रभारी ,ज्ञानेंद्र सचान , ( जिला उपाध्यक्ष) , रविन्द्र पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सीनू सिंह मुख्य अतिथि रहे वही विधायक करण सिंह पटेल जी ने 5 अगस्त से 15 अगस्त तक केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री अन्न योजना के बारे में जानकारी दी और वैक्सीन के बारे में बताया वही प्रकाश शर्मा ने जोनिहा मण्डल के कार्य समिति के बारे में चर्चा की और 2022 के चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की सभी कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में काम करेंगे और पार्टी की कार्यो को लोगो तक पहुचने का काम करे।

इस मौके पर बलराम सिंह , जय सिंह पटेल, राहुल चंदेल  विनोद शुक्ल, अरुण शुक्ला , महिला मोर्चा मण्डल अध्य्क्ष माया पाण्डे,महेंद्र सिंह, नरेंद्र देव मिश्रा, निर्भय सिंह, रमन शुक्ला, श्रीराम दीक्षित, शैलेन्द्र ,रवि भदौरिया, राजकुमार, अखिलेश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी,  सेक्टर ,बूथ  के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ