शक्ति केन्द्र का हर पदाधिकारी ऊर्जावान व कर्तब्यशील्: नीलिमा सिंह कटियार
फतेहपुर।अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर में आज भाजपा द्वारा विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया , कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा सिंह के द्वारा बैठक को सम्बोधित किया गया , गाजीपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस में असोथर , गाजीपुर व बहुआ मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सुबह से ही समारोह स्थल को होर्डिंगों से पाट दिया गया , युवा मोर्चा गाजीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य अतिथि सहित जिलाध्यक्ष , विधायक व विधानसभा प्रभारी को संयुक्त रूप से दिब्यमाल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि नीलिमा सिंह कटियार ने पार्टी द्वारा किये जा रहे कार्यों पर चर्चा की , वहीं संगठनात्मक विषय को भी एक एक करके पार्टी पदाधिकारियों के मध्य रखा गया , हाल ही में विधानसभा प्रभारी बनाए गए रामरतन प्रजापति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किये गये कार्यो पर प्रकाश डाला गया। स्थानीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा क्षेत्र में कराये गये कार्यो व भविष्य की कार्ययोजना का रिपोर्टकार्ड प्रस्तुत किया गया जिसका समर्थन कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से किया। जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने शक्ति केन्द्र स्तर हो रहे बूथ सत्यापन को शीघ्र ही पूर्ण करने के दिशा निर्देश प्रभारियों को दिये गये। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अरविंद बाजपेई, जिला पदाधिकारी चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल,नीरज सिंह,उदय लोधी, अपर्णा सिंह गौतम,प्रवीण सिंह ,पंकज त्रिपाठी मंडल प्रभारी शीतला पांडेय , दिनेश तिवारी खलीफा, सुशील सिंह चंदेल व तीनों मंडल के अध्यक्ष अमित अग्रिहोत्री, हीरालाल लोधी,अरिमर्दन सिंह के साथ ही शिव प्रताप सिंह ,गौरव सिंह गौतम ,विनोद पांडेय सत्यम बाजपेई ,चेतन सिंह ,शनी मिश्रा आसुतोष विश्वकर्मा करूणेश तिवारी सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे ।