छत से गिरकर किशोर घायल
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के चक बिसौली में बुधवार की सुबह छत से गिरकर 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गये जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार चक बिसौली गांव निवासी स्व0 रामप्रताप का पुत्र लवकुश आज सुबह छत पर कपड़ा फैलाने गया था तभी पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर पड़ा और बुरी तरह घायल हो गया। उधर परिजनों ने उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी है।