कृषि विभाग द्वारा 132 न्याय पंचायतों की चार,, चार,, ग्राम सभाओं में आयोजित की जाएगी किसान पाठशाला

 कृषि विभाग द्वारा 132 न्याय  पंचायतों की चार,, चार,, ग्राम सभाओं  में आयोजित की जाएगी किसान पाठशाला



फतेहपुर। कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी 132 न्याय पंचायतों के चार,,चार,,ग्राम सभा में दो दिवसीय पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए कृषि विभाग के तहसील स्तरीय कार्यालय में समस्त विभाग कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया इन किसान पाठशाला में किसानों को कृषि विभाग उद्यान विभाग रेशम विभाग मत्स्य विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की जानकारी देते हुए किसानों को जागरूक किया जाएगा। उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आर पी कुशवाहा सदर द्वारा उप कृषि निदेशक कार्यालय में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। इसी प्रकार खागा में बबलू कुमार तथा बिंदकी में आई के त्रिवेदी ने कर्मचारियों को  प्रशिक्षण दिया।

टिप्पणियाँ