बूथ विजय अभियान कार्यक्रम 326 शक्ति केन्द्रों पर एकसाथ सम्पन्न
फतेहपुर।बूथ विजय अभियान कार्यक्रम से जुड़ जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं , के साथ ही जिला संगठन व पार्टी के जनप्रतिनिधि शक्ति केन्द्रों पर मौजूद रहे , पार्टी के शीर्षस्थ राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा प्रारंभ किये जा रहे विजय बूथ अभियान कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़ सके जिले के 326 स्थानों पर पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे , बूथ प्रमुखों द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी सफल योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई ,कहा कि आज भाजपा सरकार के द्वारा हर गरीब को छत , व मजरों मजरों तक विद्युतीकरण कराया कराया जा रहा आज डबल इंजन की सरकार होने के कारण कोरोना से हम मजबूती से लडने में सफल हुये।
जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा मण्डल देवमई बूथ संख्या 38 गोधरौली में बूथ बिजय अभियान कार्यक्रम में उपस्थित रहे साथ में मण्डल प्रभारी श्री शैलेन्द्र सिंह ,मण्डल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, शक्ति केन्द्र सयोंजक सन्तोष गुप्ता,भारत सिंह ,बीरेन्द्र सिंह ,परमेश द्विवेदी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे, वहीं अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता मंडल अध्यक्ष अमित अग्रिहोत्री, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ,आदित्य अग्रिहोत्री ,गौरव सिंह के साथ बूथ प्रमुख बैभव सिंह गौतम के बूथ संख्या 250 बिधातीपुर नगर पंचायत असोथर में उपस्थित रह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का उद्बोधन सुना गया , युवा मोर्चा के पदाधिकारी सत्यम बाजपेई , ऐश्र्वर्य सिंह , शिवम् अवस्थी मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ अग्रिहोत्री व किसान मोर्चा के जयदेव सिंह अनिल गुप्ता , निर्मल सिंह चौहान भी उपस्थित रहे ।