नवनियुक्त भाजपा के जिला उपाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ललौली(फतेहपुर)। भारतीय जनता पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष पद पर सुधीर मिश्रा को मनोनीत कर दिया। गुरुवार को सिधाव में जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया। सभी ने कहा कि पार्टी को जनपद में इससे मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल शुक्ला ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सुधीर मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, इससे संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर अभी से जुट जाएं। सुधीर मिश्रा ने नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदरी मिली है, उसका बखूबी निर्वहन करने का काम करेंगे। प्रदेश सरकार की जनहित की योजनाओं के चलते हर घर तक सुविधाओं को पहुंचाया गया है। आगामी चुनाव में प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। हम सभी कार्यकर्ता दिन रात एक कर जनपद की सभी सीटों को जीताने का काम करेंगे। इस मौके पर अनुराग शुक्ला, मुन्ना कश्यप, नीरज पटेल, ज्ञानू शुक्ला, नवनीत शुक्ला, अखंड कुशवाहा, अच्छेलाल रैदास, शैलेन्द्र पासवान, धर्मेंद्र भदौरिया, बद्री निषाद भी मौजूद रहे।