भाजयुमो अध्यक्ष का बिंदकी नगर में हुआ भव्य स्वागत
–संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता ही हमारी प्रमुखता: मधुराज
बिंदकी, फतेहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बिंदकी नगर द्वारा आज नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल का जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के साथ भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम पूरे बिंदकी नगर में भ्रमण कर जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। स्वागत जुलूस ज्वाला जी मंदिर से गांधी चौराहा पुरानी बिंदकी होते हुए, खजुआ चौराहा, ललौली चौराहा से होते हुए तहसील गेट के सामने बरातसाला में समापन किया गया। उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव के बाबत जीत की हुंकार भरी एवं संगठन की नीतियों नीतियों से अवगत कराते हुए नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही। युवाओं का जोश खरोश एवं उत्साह यह प्रमाण दे रहा था कि युवा मोर्चा ही पूरे बिंदकी नगर में परचम लहरा के रहेगा। वही नव मनोनीत नगर अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल ने आए हुए समस्त युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यह मेरा मनोनयन नहीं है यह आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं का मनोनयन है आपकी शक्ति ही मेरा मनोबल है। युवा मोर्चा बिंदकी का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप में नगर अध्यक्ष की भूमिका से अपने दायित्वों का निर्वाहन कर भाजपा को शीर्ष पर ले जाने का काम करेगा। मंच का कुशल संचालन जिला महामंत्री एवं बिंदकी नगर प्रभारी प्रसून तिवारी ने किया। मंचासीन पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष आशीष तिवारी, कोमल सिंह, जिला मंत्री रोहित कश्यप, जिला कार्यकारिणी सदस्य आभाष मिश्रा, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष विष्णु द्विवेदी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष पीयूष पाल आदि ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए संगठन विस्तार के बाबत बात कही। इस अवसर शशांक ओमर, अश्मित पटेल, वेदांग ओमर, अंशु साहू, अनूप मिश्रा, शिवा सिंह, रजत अग्रवाल, तुषार अवस्थी, जतिन गुप्ता, आकाश विश्वकर्मा, राज निषाद, पंकज सोनकर, अंकुश वाल्मीकि, अरविंद कुशवाहा, ओमकार सविता, गोपाल सैनी, आयुष यादव, अशोक कश्यप आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।