नवनिर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
फतेहपुर।नवनिर्वाचित भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने जनपद फतेहपुर के सभी मंडल के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की मंडल अध्यक्षों की सूची जारी होते ही बिंदकी विधानसभा से नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ उठी कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा तथा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा के निर्णय का स्वागत करते हुए नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष सत्यम अग्रवाल का फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर नगर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया पत्रकारों से बातचीत में सत्यम अग्रवाल ने बताया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार एवं प्रसार आम जनमानस तक लोगों के घर-घर जाकर करेंगे एवं कार्यकर्ताओं के आत्मसम्मान की सुरक्षा हेतु हमेशा अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्यापार मंडल कंछल गुट बिंदकी से प्रमुख समाजसेवी अन्नू गुप्ता विकास अग्रवाल रजत अग्रवाल मोहित तिवारी विकास तिवारी प्रतीक शुक्ला वेदांग ओमर सहित लगभग आधा सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।