कच्ची छत गिरने से मासूम की मौत, चार घायल

 कच्ची छत गिरने से मासूम की मौत, चार घायल


फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बाका अकबराबाद में बीते रात छत ढह जाने से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग मलबे में दब गये जिसमे चार वर्षीय मासूम की मौत हो गयी। वही घायल दम्पति सहित पांच लोगो को गोपालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाका अकबराबाद निवासी गंगाराम अपनी पत्नी निशा देवी दस वर्षीय पुत्री दीपिका, आठ वर्षीय प्रतिभा व चार वर्षीय माधवी एवं तीन वर्षीय शीतल के साथ खाना खाने के बाद घर में सो रहा था। तभी अर्धरात्रि बारिश के दौरान कच्चा मकान ढह गया। जिसके चलते पूरा परिवार मलबे में दब गया। शोर सुनकर आस-पास के लोगो ने जल्दी-जल्दी मलबा हटाया और सभी को बाहर निकाला तब तक देर हो चुकी थी माधवी की मलवे के नीचे दबकर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदनगृह भेज दिया। वही घायल दीपिका, प्रतिभा, शीतल को उपचार के लिये गोपालगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे से मृतका के परिजनो में कोहराम मच गया।

टिप्पणियाँ