सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वृद्धा आश्रम में किया फल वितरण का आयोजन

 सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने वृद्धा आश्रम में किया फल वितरण का आयोजन



फतेहपुर। बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिन। प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने फतेहपुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पहुंची वृद्धा आश्रम जहां उन्होंने वृद्ध आश्रम में रह रहे बुजुर्गों को फल वितरित किया।तथा हर तरह की सुविधा मुहैया कराने का भी वादा किया निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने समाज कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं वृद्धा आश्रम को नलकूप तथा सौर ऊर्जा देने की भी बात कही बताया कि जल्द ही वृद्ध आश्रम में नलकूप और सौर ऊर्जा लगवाया जाएगा इसके साथ साथ आश्रम में जो भी कमियां होंगी उन पर त्वरित कार्य कर उचित व्यवस्था की जाएगी।

समाज कल्याण विभाग के द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम जमालपुर मवाईया के वृद्धा आश्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी के. एस मिश्रा  पर्यवेक्षक सुशील कुमार गुप्ता  प्रबंधक आश्रम संजय सिंह तथासुरेश चंद्र श्रीवास्तव जमालपुर के प्रधान और समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ