सर्प ने महिला को डसा
फतेहपुर। थरियाव थाना क्षेत्र के ग्राम बिलंदा में शुक्रवार की शाम घरेलू काम कर रही 50 वर्षीय महिला को जहरीला सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिलंदा गांव निवासी लोटन की पत्नी श्याम दुलारी शुक्रवार की शाम घरेलू काम कर रही थी उसी समय जहरीले सर्प ने डस लिया। उधर परिजन तत्काल सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने हालत में सुधार बताया है।