मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की जमुना नदी में डूबकर हुई मौत पुलिस ने 21 घंटे बाद लाश की बरामद

 मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की जमुना नदी में डूबकर हुई मौत पुलिस ने 21 घंटे बाद लाश की बरामद 



ललौली (फतेहपुर)।ललौली थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से मूर्ति विसर्जन को गए एक युवक की जमुना में डूबकर मौत हो गई जिस की लाश को 21 घंटे बाद पुलिस ने बरामद किया है। जानकारी के अनुसार हिम्मतपुर गांव निवासी संगम दुबे 22 वर्ष पुत्र अनिल दुबे जो की मूर्ति विसर्जन में दरियाबाद के सामने जमुना नदी में गया था रवि और संगम दुबे दोनों भाई जमुना में नहा रहे थे तभी अचानक छोटा भाई रवि दुबे डूबने लगा तो संगम दुबे रवि को बचाने के लिए गया रवि दुबे को बचा लिया गया पर संगम दुबे डूब गया संगम दुबे गहरे पानी में जाने से संगम दुबे डूब गया साथ में रहे सभी लोगों ने ढूंढने का बहुत प्रयास किया शनिवार को 3 बजे के आसपास संगम डूबा था रविवार को सुबह 7:30 बजे 21 घंटे बाद पत्थरों में फसा मिला अब बात यह है कि जब जिला प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश था की कोई भी मूर्ति जल विसर्जन नहीं किया जाएगा तो फिर दरियाबाद में कैसे  कुछ मूर्तियों का जल विसर्जन और कुछ मूर्तियों का भू विसर्जन किया गया है मौके पर पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहे फिर भी यह हादसा हो गया अगर पहले से पुलिस सचेत रहती तो यह हादसा नहीं होता ललौली थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार पटेल ने मछुआरों को बुलाकर व गोताखोरों को ढूंढने के लिए नदी में उतारा लेकिन 3 बजे का डूबा संगम दुबे 7:30 बजे रविवार को मिला मछुआरों व गोताखोरों ने जाल डालकर ढूंढने का प्रयास करते रहे लेकिन संगम दुबे का कोई पता नहीं चला था संगम दुबे का परिवार अजमतपुर में रहता हैं संगम दुबे दो भाई और एक बहन हैं संगम दुबे 22 वर्ष का है इस समय बी फार्मा करता है संगम दुबे का पिता अनिल दुबे मेडिकल स्टोर अजमतपुर में चलाते हैं उसी मेडिकल स्टोर में संगम दुबे भी रहता है देवी विसर्जन के लिए जमुना नदी गया था और वहीं पर  गहरे पानी पर चले जाने से डूब कर मौत हो गई माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस ने शव को पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सपा के 36 वर्षों से पार्टी में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने लोकसभा प्रत्याशी के लिए दावा ठोंका
चित्र
अढावल कंपोजिट मोरम खनन पट्टा क्षेत्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
चित्र
900 बोरी मील से चावल की चोरी को लेकर लघु उधोग भारतीय ने दिया पुलिस को अल्टीमेटम
चित्र
महराजपुर पुलिस ने नकली एक्टिव ह्वील डिटर्जेंट पाउडर फैक्ट्री का किया पर्दाफाश
चित्र
सपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष कोअज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप कॉल पर दी गई धमकी
चित्र