दहेज न दे पाने पर फ़ोन से लड़के ने शादी तोड़ी,लड़की ने लगाई फांसी

 दहेज न दे पाने पर फ़ोन से लड़के ने शादी तोड़ी,लड़की ने लगाई फांसी



संवाददाता बाँदा। कल दिनांक 22/10/ 2021 को राज बहादुर पाल निवासी ग्राम मुरवल बबेरु जनपद बांदा ने बताया कि मैंने अपनी लड़की रोशनी की शादी सन 2020 में तय कि थी। संजय उर्फ पप्पू पुत्र राम अवतार पाल निवासी ग्राम आवारा थाना जसपुरा तहसील पैलानी जनपद बांदा के साथ।

जब से विवाह तय हुआ तब से संजय उर्फ पप्पू का लड़की से मिलने मुरवल स्थित मेरे घर आना जाना हो रहा था।

अभी तीन दिवस पहले भी मुरवल आया था। और अनाधिकृत दहेज में अपाचे मोटर सायकिल के साथ सोने की चैन,अंगूठी आदि  शादी के पूर्व तिलक में देने के लिऐ कह राहा था। जबकी पहले ये सब कुछ भी देना तय नहीं था। दहेज ना दे पाने की स्थिति में संजय विवाह करने से इन्कार कर रहें थे।

22अक्टूबर को संजय ने मेरी बेटी रोशनी से फ़ोन में बात की।

तभी से रोशनी उदास हो गई। घर के कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। 

जानकारी होते ही अपनी लड़की को बांदा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वस्थ्य में सुधार न होने पर कानपुर हैलेट हॉस्पिटल के लिऐ रेफर कर दीया गया। रास्ते में ही लड़की ने दम तोड दिया।

आज दिनांक 23/10/2021 वापस हॉस्पिटल में लाकर पोस्ट मार्टम की कार्यवाही हुई ।स्वजन,परिवारीजन शव को लेकर के बताया की रोशनी के फांसी लगाने का कारण सिर्फ़ सिर्फ संजय उर्फ पप्पू ही है जिसकी वजह से ही मेरी बेटी ने फांसी लगाई है।

टिप्पणियाँ