मासूम को सर्प ने डसा मौत
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम हरिरामपुर में घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय बालक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिये सदर अस्पताल लाया गया। जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार हरिरामपुर गांव निवासी रवीन्द्र कुमार का पुत्र प्रीतम सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रहा था उसी समय उसे सर्प ने डस लिया। इस बात की जानकारी परिजनो को हुयी तो तत्काल उसे सरकारी एम्बुलेन्स द्वारा जिला चिकित्सालय लाया गया। जहा इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस ने सूचना पाकर जिला चिकित्सालय मर्चरी पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया। मां के रो-रोकर बुरे हाल है।
फांसी लगा किशोरी ने दी जान
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम पन्थवा में सोमवार की शाम सदिग्ध अवस्था में 16 वर्षीय किशोरी ने घर के अंदर फासी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार पंथवा गांव निवासी केदार सिंह की पुत्री मोहनी देवी ने सोमवार की शाम सदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर उस वक्त फासंी लगाकर जान दे दी जब घर के सभी लोग खेतो में काम करने चले गये थे। परिजन जब काम कर घर वापस आये तो फासी पर लटका पुत्री का शव देख कोहराम मच गया। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना स्थल पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। वही परिजन किशोरी द्वारा आत्महत्या किये जाने का कारण बताने में असमर्थ है।
टैक्टर ट्राली से दबकर बालिका की मौत
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम संगोली मडइयन मजरे गढा में हैण्डपम्प से नहा कर घर वापस लौट रही 6 वर्षीय बालिका को बैक हो रहे टैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार संगोली मडइयन मजरे गढा गांव निवासी राजकुमार निषाद की पुत्री पिंकी सोमवार को गांव मे ही लगे हैंडपम्प में नहाने गयी थी वापस लौटते समय उसी बीच गांव के ही व्यक्ति द्वारा टैक्टर बैक करते समय मासूम बालिका ट्राली के पहिये के नीचे आ गयी। और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
टैक्टर पलटने से किसान की मौत
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दनपुर मजरे मौहार में सोमवार की देर रात खेत जोतते समय अनियत्रित होकर टैक्टर पलट जाने से 46 वर्षीय किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार चन्दनपुर मजरे मौहार गांव निवासी सूरजबली पटेल का पुत्र धर्मराज पटेल सोमवार की देर रात अपने निजी टैªक्टर से खेत जोत रहा था तभी अचानक अनियत्रित होकर टैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनो में कोहराम मच गया।