भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कप्तान से मिला प्रतिनिधि मंडल

 भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कप्तान से मिला प्रतिनिधि मंडल



फैजान रिजवी के साथ हुई मारपीट का मामला


मामले पर जिलाध्यक्ष के तेवर रहे तल्ख


फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधि मंडल  आज पुलिस अधीक्षक  से मिला , जहाँ बीते सोमवार को  सदर अस्पताल के सामने की घटना पर रोषपूर्ण चर्चा हुई , वहीं पुलिस अधीक्षक से जनपद की कानून व्यवस्था संबंधी विषयों पर जिलाध्यक्ष द्वारा  शासन की मंशानुरूप कार्य करने की बात कही गई , श्री मिश्र ने तल्ख लहजे में कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ता के लिये संगठन मजबूती से खड़ा है । जिलाध्यक्ष  ने कार्यकर्ता फैजान रिजवी के साथ हुए मारपीट के मामले में रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की सम्पूर्ण गिरफ्तारी व   सख्त कार्यवाही करने को कहा गया, फैजान रिज़वी की सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस अधीक्षक से बात करके 2 गनर भी उपलब्ध करवाए गये। आपको बता दें कि कानपुर आये राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में व्यस्तता के बाद देर रात फतेहपुर पहुंचे जिलाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता से  लेते हुए आज प्रतिनिधि मंडल के साथ पुलिस कप्तान से भेंट की गयी। भेंट उपरान्त जिला अध्यक्ष ने कहा फैजान रिजवी हमारे संगठन के पदाधिकारी हैं हमारे संगठन का एक एक कार्यकर्ता की सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है यदि अब किसी कार्यकर्ता पर किसी दबंग द्वारा दबाव बनाया गया ,तो उसकी जवाबदेही जिम्मेदारी सम्बंधित थाना प्रभारी की होगी, इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पराज पटेल, नीरज सिंह, उदय लोधी,जिला उपाध्यक्ष अर्चना त्रिपाठी, अपर्णा सिंह गौतम,जिलामंत्री कुलदीप भदौरिया, फैजान रिज़वी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ