आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम तहत सदा शिव इण्टर कालेज रेल बाजार में भारतीय संविधान पर निबन्ध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

 आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम तहत सदा शिव इण्टर कालेज रेल बाजार में भारतीय संविधान पर निबन्ध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन



फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम तहत आज सदा शिव इण्टर कालेज रेल बाजार में भारतीय संविधान पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त निबन्ध प्रतियोगिता में  रोहित शाही अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन)अभिषेक कुमार अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) के निरीक्षण में भारतीय संविधान पर निबन्ध

प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 18 वर्ष के 80 बच्चों ने भाग लिया जो विभिन्न प्रकार के चित्रो को बनाकर चित्रकला का प्रदर्शन किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबन्धक श्रीमती शीला गुप्ता पत्नी महेन्द्र गुप्त, गजेन्द्र सिंह

प्रवक्ता, सुभाष प्रवक्ता,अर्पित शर्मा प्रवक्ता, संतोष सिंह प्रवक्ता, आदित्य द्विवेदी आदि उपस्थित

रहे। रोहित शाही अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन), फतेहपुर एवं अभिषेक कुमार अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) द्वारा बच्चों को उनके अधिकारो के बारे में, निःशुल्क शिक्षा के बारे में व तमाम प्रकार की विधिक जानकारी प्रदान की गयी।

इसी क्रम में तहसील खागा के सरस्वती इण्टर कालेज खागा-फतेहपुर में श्रीमती किरन मिश्रा सिविल जज (जूनियर डिवीजन खागा) के निरीक्षण में भारतीय संविधान पर निबन्ध प्रतियोगिता में 14 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया जो विभिन्न प्रकार के चित्रो को बनाकर चित्रकला का प्रदर्शन किया।

टिप्पणियाँ