योगी जी के आदेशों की धज्जियां उड़ाता बांदा जिला प्रशासन
संवाददाता बाँदा :- शहर में लगातार अन्ना गोवंश सड़को पर घूम रहे हैं।
बांदा नगर पालिका परिषद द्वारा कुछ माह पूर्व बांदा के हटेहटी पुरवा में गोशाला खुलवाई गई।
गोशाला खुलने के कुछ ही दिनों बाद से लगातार मीडिया की सुर्खियों मे है।
बांदा शहर में गोशाला संचालित होने के बाद भी अन्ना गोवंश लगातार सड़को पर घूमते हुए कचरा पन्नी आदि गंदगी खा कर मर रहे हैं।
गोवंशो के सड़को पर घूमने से आए दिन गाडियों की टक्कर लगने से राहगीर वा जानवर दोनो घायल होते रहना आम बात हो गई है।
उत्तर प्रदेश मुखिया योगी जी ने अभी हाल ही में आदेश जारी किया था की कहीं भी कोई गोवंश सड़को पर घूमते नही पाया जाना चाहिए।
बावजूद इसके बांदा मे शहर हो या गांव सभी जगह अन्ना गोवंश के सड़को पर घूमने वा कचरा पन्नी गंदगी आदि खाकर मरना आम बात हो गई है।
अन्ना प्रथा से सभी जगह के निवासी हो या किसान सभी परेशान हैं।
कई पार्टियों द्वारा कई बार अन्ना प्रथा से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन भी दिया गया।
बावजूद इसके आज तक बांदा जिला प्रशासन द्वारा गोशाला होते हुए भी अन्ना प्रथा पर अंकुश नहीं लगाया गया है।
एक ओर मुख्यमंत्री जी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर कार्य कर रहे हैं।
बांदा जिला प्रशासन लगातार आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने कार्यों में मस्त हैं।
इस संबंध में जब नगर पालिका से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया तो उन्होंने बांदा के नोडल अधिकारी से संज्ञान लेने की बात की गई।जब पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचने पर कार्यालय से पता चला की साहब फील्ड में है बताया गया।
बांदा जिले के अधिकारी हमेशा अपना पल्ला झाड़ते रहते है।