कांग्रेस जिला मुख्यालय से जारी किया गया महिलाओं के लिए घोषणापत्र "शक्ति विधान*
शक्ति विधान" के नाम से जाना जाने वाला कांग्रेस का महिला घोषणा पत्र वास्तव में है महिलाओं के लिए वरदान : महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल
कांग्रेस का महिलाओं के लिये अलग से घोषणा पत्र जारी करना ऐतिहासिक निर्णय है : जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय
फतेहपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला घोषणा पत्र जारी किया गया जहाँ महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व महिलायें उपस्थित रहीं | प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए अलग से कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया है। जिसे जिला कार्यालय में से भी जारी किया गया | 'शक्ति विधान' नाम से जारी इस घोषणा पत्र में सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण के साथ-साथ महिलाओं के स्वाभिमान, स्वालम्बन, शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और सेहत के लिए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए हैं। घोषणापत्र में ये घोषणा की है कि नए सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के अनुसार 40% महिलाओं की नियुक्ति होगी। राजनीति में महिलाओं के लिए 40% हिस्सेदारी से शुरूआत होगी जिसे भविष्य में 50% हिस्सेदारी बनाने का लक्ष्य रहेगा । कामकाजी महिलाओं के लिए 25 शहरों में सुरक्षित और नवीनतम सुविधाओं वाले छात्रावास बनाए जाएंगे, मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। घोषणापत्र में बताया गया है कि महिलाओं को 40 प्रतिशत आरक्षण का मतलब यह है कि कांग्रेस यदि 20 लाख रोजगार देगी तो आठ लाख रोजगार महिलाओं के लिए होंगे। इसके अलावा संस्थानों में 50 प्रतिशत पदों पर महिलाओं को अवसर देने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों-संस्थानों को करों में छूट दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह किया जाएगा। राशन की 50 प्रतिशत दुकानों का प्रबंधन और संचालन महिलाओं को दिया जाएगा। शिक्षा में लड़कियों को आगे ले जाने के लिए बारहवीं की छात्राओं को स्मार्ट फोन दिए जायेंगे एवं स्नातक स्तर की हर छात्रा को स्कूटी देने का ऐलान | इस अलावा प्रदेश में वीरांगनाओं के नाम पर 75 विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा। सरकारी बसों महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का प्रावधान तथा साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर महिलाओं मुफ्त दिए जाएंगे। मुफ्त इंटरनेट और अन्य कई सुविधाएं दी जाएंगी। प्रदेश में 10 विश्वस्तरीय आवासीय खेल अकादमी स्थापित की जाएंगी। परिवार में पैदा वाले वाली हर बच्ची के नाम सावधि जमा एफडी बनवाई जाएगी। घरेलू हिंसा से महिलाओं को मुक्ति दिलाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। किसी भी प्रकार की बीमारी की स्थिति में 10 लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त दिया जाएगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना किये जाने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणायें सम्मिलित की गई हैं | जिला कार्यालय में इस दौरान जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, महिला जिलाध्यक्ष हेमलता, संतोष कुमारी शुक्ला,वीरेंद्र चौहान,नीलम, राजीव लोचन, विकास मिश्रा,सरला सिंह, रंजना, प्रियंका, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।