भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा जनपद बांदा में निकाली गई ट्रैक्टर रैली
संवाददाता बाँदा - आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दल अपनी कमर कस चुके हैं। अपना - अपना वर्चस्व दिखाने के लिए अलग अलग तरीका इस्तेमाल किये जा रहे है। जैसे कि कल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी जीआईसी मैदान से विजय रथ यात्रा के माध्यम से बुंदेलखंड की जनता से संपर्क साधने के लिए तीन दिवसीय विजय रथ यात्रा की शुरुआत की, इसी तर्ज पर दूसरे दिन भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वाराइसी जी आई सी मैदान से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया जो कि शहर के विभिन्न चौराहों से होकर जी आई सी मैदान में समापन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा बांदा द्वारा आज आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए टैक्टर रैली के माध्यम से अपनी आवाज किसानों तक पहुंचाने के लिए के भारतीय जनता पार्टी किसानों के हित में काम करने वाली पार्टी है इसी आवाज को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आज किसान ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया।
आपको बता दें पूरा मामला बांदा जनपद के जीआईसी मैदान का है जहां पर आज ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया। जो कि जीआईसी मैदान से घोड़ा चौराहा डिग्री कॉलेज से होते हुए कालू कुआं बाबूलाल चौराहा स्टेशन रोड से वापस जीआईसी मैदान पर समापन किया गया। जीआईसी मैदान में संबोधन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा की कल अखिलेश यादव द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुंदेलखंड के लिए ऐसा कुछ नहीं किया गया जो कि विकास कहा जाए। जबकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बुंदेलखंड जल की व्यवस्था रोड़ों की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था किसानों को हर साल ₹6000 किसान सम्मान नीधि सहित तमाम योजनाएं चलाकर जनपद वासियों सहित प्रदेश व देश के लोगों को लाभ पहुंचाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्य अतिथि के रूप में बालमुकुंद शुक्ला क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला अध्यक्ष, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल सहित
समस्त जिला पदाधिकारी गण- दुर्गा प्रसाद चौरसिया उपाध्यक्ष, रेवती रमण मिश्रा उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, कमलाकांत उपाध्यक्ष, विवेक सिंह उपाध्यक्ष स्वदेश शिवहरे उपाध्यक्षश्री रामनरेश मिश्रा महामंत्री, कमल सिंह महामंत्री, राजा तिवारी मंत्री, श्रीमति प्रीति गुप्ता मंत्री,
को सत्येन्द्र सिंह मंत्री, धनंजय करवरिया मंत्री, आर के प्रजापति मंत्री, विजय पवार मंत्री, अजय तिवारी कोषाध्यक्ष, प्रकाश सेंगर कार्यालय प्रभारी
पी रामकिशोर वर्मा कार्यालय सह प्रभारी, शिव विलाश शर्मा मीडीया प्रभारी, आशीष अवस्थी, अनिल पाण्डे, श्रवण द्विवेदीश्री रावेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र सिंह पटेल, मनफल पटेल,रामप्रकाश साहू, श्री भानु प्रताप सिंह, अनूप भार्गव, सदासिव अनुरागी , विद्यासागर मिश्र, सुनील त्रिपाठी,एवं अन्य समस्त कार्यकर्ता गण