संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला महिला का शव घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

 संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पड़ा मिला महिला का शव घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा



बाँदा संवाददाता। बिसण्डा थाना क्षेत्र के बड़ागांव में खेत मे महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पहुँच गए, और फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड

भी पहुची। तथा वहा की छानबीन शरू कर दी प्रथम द्रष्टया तो हत्या प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है

आपको बता दे कि मामला  बिसण्डा थाना क्षेत्र के बड़ागांव का है। जहाँ की रहने वाली महिला चिंता पत्नी रामा पटेल उम्र 40 साल का शव खेत में पड़ा मिला महिला शाम को घर से चारा काटने खेत पर गई थी। खेत में महिला को पड़ा देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मय फोर्स के खेत पहुच गई। मृतका के सर पर चोट का निशान था महिला के ऊपर ईट से हमला किया गया है। वही शव के पास पड़े ईट पर खून के निशान भी मिले है। जिससे उसकी हत्या की गई है। मौके की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक मय दलबल के घटना स्थल पहुँच गए साथ मे गई डॉग स्क्वायड और फारेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कुछ सुराग इकठ्ठा किये पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा अन्य तथ्यो की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से सरे इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना की खबर के बाद से परिजनों कोहराम मचा हुआ है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने बताया की आज रात सुचना मिली की एक महिला शव खेत में पड़ा है। तत्काल सूचना पर हम लोग मौके पर आये है। साथ में फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड भी आई, जो घटना की जांच कर रही है। देखने पर प्रथम द्रष्टया ये लग रहा है। महिला चारा काटने आई थी। उसके ऊपर ईट से वार किया गया है। जिस ईट से वार किया गया है। वो महिला के शव के बगल से पड़ा मिला है। वही शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही जिससे हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र