वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा

 वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा 


आज के बच्चे कल के नागरिक 

 

बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष ने बच्चो को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प 


खखरेरू ( फतेहपुर ) : विकास खंड विजयीपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय सुदनपुर  में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम का बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय , ब्लॉक प्रमुख प्र आदित्य त्रिवेदी , जि प स हिमांशु त्रिपाठी ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की और स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का सत्कार किया। इस मौके पर प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को समाज में आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलते हैं। शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी है। संस्कार युक्त शिक्षा के जरिए ही प्रगति का मार्ग आसानी से प्रशस्त हो सकता है। अपने बच्चों को आल राउंडर नहीं, बल्कि विशेष बनाइए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।


 बी ई ओ रजनीश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या सत्येंद्र पाण्डेय , दिनेश सिंह ,रजनीश श्रीवास्तव , राम अभिलास मिश्र , सौजन्य त्रिपाठी ,राज कुमार ,अरविंद सिंह , देव व्रत त्रिपाठी , सुरेश तिवारी , मनोज त्रिवेदी, अजय मिश्र , ओमी मिश्र , अभिभावक , कई गावों के प्रधान , बी डी सी  रहे l बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष ने बच्चो को दिलाया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया l

बेसिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह , महामंत्री विजय त्रिपाठी की भी गरिमामई उपस्थिति रही l

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र