टॉप 10 विटामिन C

 टॉप 10 विटामिन C



न्यूज़।Vitamin-C शरीर में घुलने वाला विटामिन है, जिससे शरीर को कई प्रकार के फायदे होते हैं। हड्डियों को जोड़ने वाला कोलाजेन नामक पदार्थ, रक्त वाहिकाएं, लाइगामेंट्स, कार्टिलेज आदि अंगों को भी अपने निर्माण के लिए विटामिन C जरूरी होता है। यही विटामिन कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट के रूप में भी कार्य करता है। इससे शरीर के विभिन्न अंग को आकार बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर की रक्त वाहिकाओं को मजबूत बनाने में सहायक होता है। यह सामान्य सर्दी-जुकाम में औषधि के रूप में काम करता है। इसके अभाव में मसूड़ों से खून बहता है, दांत दर्द हो सकता है, दांद मसूढ़ों में ढीले हो सकते हैं या निकल सकते हैं। इस लेख में टॉप 10 विटामिन C फ्रूट्स की सूची दी गयी है, यह फल शरीर में विटामिन C की कमी को पूरा कर सकते हैं।


टॉप 10 विटामिन C फ्रूट्स - 


1. संतरा (Orange)


संतरा बहुत ही लोकप्रिय फल है। संतरा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। संतरे में भी विटामिन C अच्छी मात्रा में पाई जाती है। 100 ग्राम संतरे में विटामिन C की मात्रा 53.2 मिली ग्राम होती है।


2. नींबू (Lemon)


नींबू का स्वाद खट्टा होता है। इसका उपयोग शर्बत, आचार, चटपटा चाट आदि बनाने में किया जाता है। गर्मी के दिनों में भारतीय घरों में नींबू पानी का उपयोग कोल्ड ड्रिंक की तरह किया जाता है। 100 ग्राम नींबू में 53 मिली ग्राम विटामिन सी पाया जाता है।


3. आंवला (Indian gooseberry)



आंवला का ज्यादातर उपयोग जूस, अचार, पाउडर आदि बनाने में किया जाता है। यह त्वचा, बाल और शरीर के विभिन्न अंगों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 100 ग्राम आंवले में विटामिन C लगभग 450 मिली ग्राम तक पाया जाता है।


4. अनानास (Pineapple)


अनानास खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके कई सारे औषधीय फायदे भी हैं। इसमें भी विटामिन C पाई जाती है। यह फल विटामिन C का अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम अनानास में 47.8 मिली ग्राम विटामिन-C पाया जाता है।


5. आम (Mango)


आम फलों का राजा कहलाता है। आम का उत्पादन भारत में बड़ी मात्रा में होता है। आप आम जरुर खाते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि आम खाने से आपके शरीर को विटामिन C मिलता है। 100 ग्राम आम में 36.4 मिली ग्राम विटामिन C पाया जाता है।



6. खरबूजा (Muskmelon)


गर्मी के मौसम में मिलने वाला यह स्वादिष्ट फल भारत में बहुत खाया जाता है। वैसे तो इसमें 95% पानी होता है लेकिन इसके साथ ही कई प्रकार के मिनरल्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। 100 ग्राम खरबूजा में 36.7 मिली ग्राम विटामिन C पाया जाता है।


7. किवी (Kiwi)


पिछले कुछ सालों में कीवी ने अपनी छवि भारतीय बाज़ारो में बना ली है। इस फल का स्वाद अन्य फलों की तुलना में बिलकुल अलग होता है। कीवी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इसमें विटामिन C भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है। 100 ग्राम कीवी में 92.7 मिली ग्राम विटामिन C होता है।


8. तरबूज (Watermelon)



मीठे रसों से भरा स्वादिष्ट तरबूज गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है। इसमें पानी की अत्यधिक मात्रा पायी जाती है। इससे शरीर में पानी की मात्रा को पूरा किया जा सकता है। तरबूज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। 100 ग्राम तरबूज में 8 मिली ग्राम विटामिन C होता है।


9. मौसंबी (Mosambi)


मौसंबी का फल नींबू की तरह ही होता है लेकिन इसका आकार नींबू से अधिक होता है। इसे मीठा नींबू भी कहा जाता है। गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मौसंबी का जूस बहुत फायदेमंद होता है। अगर हम विटामिन C की बात करें तो 100 ग्राम मौसंबी में विटामिन C की मात्रा 50 मिली ग्राम होती है।


10. स्ट्रॉबेरी (Strawberry)


लाल रंग की स्ट्रॉबेरी दिखने में जितनी ख़ूबसूरत होती है खाने में भी उतना ही मजेदार होती है। इसमें भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें भी विटामिन C अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यह फल विटामिन C का अच्छा स्त्रोत है। 100 ग्राम स्ट्रॉबेरी में 58.8 मिली ग्राम विटामिन C पाया जाता है।

ध्यान दें: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। न्यूज़ ऑफ फतेहपुर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र