नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व कलश यात्रा

 नवनिर्मित मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व कलश यात्रा


                                                                                                फतेहपुर।आज दिनांक 05.04.2022 को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित नवनिर्मित मदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया। अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा से हुआ जहां महिलाओं ने माथे पर कलश रखकर पुलिस लाइन से तांबेश्वर मदिर व अन्य मदिर होते हुये पुलिस लाइन वापस आये। मंदिर परिसर में विशाल हवन का आयोजन किया गया जहां आहुतिया दी गयी। नव निर्मित मन्दिर में राधा कृष्ण,हनुमान, शिवलिंग तथा मा दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। तदोपरांत प्रसाद वितरण कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने भंडारे के प्रसाद का भोग चखा। आजादी के बाद यह पहली बार हुआ है। जब पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में फतेहपुर के पुलिस लाइन प्रांगण में नवनिर्मित मंदिर का निर्माण करवा कर मूर्ति स्थापित की गई है। मूर्ति स्थापना व विशाल भंडारे में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक व उनका परिवार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व उनका परिवार, क्षेत्राधकारी नगर दिनेश चंद्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी लाइन प्रगति यादव, आर आई, आदित्य प्रताप सिंह तथा समस्त पुलिस कर्मी व उनका परिवार रहा मौजूद।

टिप्पणियाँ
Popular posts
परिवहन विभाग के द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 2 वाहन सीज 4 का हुआ चालान
चित्र
सथरियाव पावर हाउस में एस एस ओ ने पत्रकार के साथ की अभद्रता
चित्र
लापरवाही से वाहन चलाकर जान गंवाने वालों को नहीं मिलेगा बीमा क्लेम: सुप्रीम कोर्ट
चित्र
हाजीपुर गंगा घाट में स्नान करने गए तीन दोस्त डूबे, दो को गोताखोरों ने बचाया, एक की तलाश जारी
चित्र
3 माह के बच्चे को मिथुन ने रक्त देकर दिया जीवन दान
चित्र