समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बांदा में महारानी अहिल्याबाई होलकर की मनाई गई जयंती
रिपोर्ट - ब्यूरो चीफ श्रीकांत श्रीवास्तव
बांदा - समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय बांदा में महारानी अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विजय करण यादव ने अहिल्याबाई जीवन के ऊपर परिचर्चा करते हुए कहा कि माता अहिल्या बाई होलकर बहादुर योद्धा, कुशल तीरंदाज़, महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति के अलावा न्याय की भी प्रतिमूर्ति माना जाता था उन्होंने एक कहानी का जिक्र करते हुए बताया कि एक बार उनके बेटे ने अपनी यात्रा के दौरान एक गाय के बछड़े को रथ के पहिए से कुचल दिया था जिसकी जानकारी मिलने पर माता अहिल्या बाई ने अपने बेटे तक को न्याय के लिए नही बक्सा था अपने राज्य की प्रजा को खुशहाल बनाने के लिए उन्होंने विकास के हित खातिर काम करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया उन्होंने अपने जीवन में तमाम परिवारिक दुखों का सामना करना पड़ा फिर भी माता अहिल्या बाई होलकर जी ने अपने कर्तव्यों से नहीं हटी।
इस कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नंदकिशोर यादव ने किया इस मौके में उपस्थित नगर पालिका के चेयरमैन मोहन साहू प्रदीप जड़िया वृंदावन वैशय शिवकरण पाल संजय निगम अकेला प्रदीप निगम लाला विदित त्रिपाठी राकेश राजपूत मिश्रीलाल यादव नासिर खान महेंद्र यादव प्रमोद निषाद वीरेंद्र गुप्ता विद्यासागर तिवारी कल्लू चौहान हरिश चंद सोनकर अजय चौहान मुलायम यादव बबलू श्रीवास शैलेंद्र दिनेश यादव कमलेश यादव राजाराम यादव विष्णु यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे