महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 4 परिवार के टूटते रिश्ते दोबारा हुए उजागर

 महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 4 परिवार के टूटते रिश्ते दोबारा हुए उजागर



फतेहपुर।पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व  क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व में महिला थाना पर महिला पीड़िता  अफसाना पुत्री अय्यूब निवासी ग्राम सनगांव थाना  कोतवाली जनपद फतेहपुर व विपक्षी शेर आलम पुत्र  नफीस निवासी अंदौली थाना  कोतवाली जनपद फतेहपुर के मध्य छोटी छोटी बातों को लेकर व खाना खर्चा को लेकर व वाद- विवाद हो गया था व प्रेमलता पत्नी विवेक कुमारनिवासी ममरेज थाना कल्याणपुर  फतेहपुर व विपक्षी विवेक कुमार पुत्र विनोद कुमार ममरेज थाना कल्याणपुर फतेहपुर  व मालती पुत्री स्वदीपचंदा निवासी कोराई थाना मालवा फतेहपुर व विपक्षी शिवकुमार पुत्र विजयपाल निवासी फरीदपुर थाना बिंदकी फतेहपुर व शिवानी साहू पुत्री दयानंद साहू निवासी टेकारी थाना खागा फतेहपुर व विपक्षी अभिषेक साहू पुत्र ओमप्रकाश साहू निवासी 67 बि आनंद नगर थाना चकेरी कानपुर नगर आपस में मन- मुटाव हो जाने के कारण  प्रार्थना पत्र दे दिया गया था थानाध्यक्ष कान्ती सिंह द्वारा पीडिता की समस्या सुनी गयी तथा महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद  महिला आरक्षी उपमा तिवारी वा महिला आरक्षी अनीता मिश्रा  के सहयोग से उभय को  थाना हाजा पर बुलवाया गया तथा उभय पक्षों को बैठा कर काउन्सलिंग किया गया व  संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति में बिना किसी दबाव के मतभेद खत्म होने के उपरान्त समझौता किया गया  सुलहनामा लिखवा कर कार्यालय दाखिल किया तथा दोनो पक्ष में पुनः आवेदिका व विपक्षी के मध्य सम्बन्ध मे मिठास लाई गई व मतभेद खत्म किया गया ।चार परिवार के टूटते रिश्ते को महिला थानाध्यक्ष के  प्रयास द्वारा बचाया गया और परिवार में खुशी की लहर दौड़ उठी।

टिप्पणियाँ